भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण निगम कंगाल, दिल्ली बेहाल - चौ0 अनिल कुमार

भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण निगम कंगाल, दिल्ली बेहाल - चौ0 अनिल कुमार

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि करोड़ों रुपये के फंड मिलने के बावजूद भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार और कूड़ा प्रबंधन में नाकामी के कारण दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा डेयरी ओखला में कूड़े के पहाड़ ट्रॉमल मशीनों के इस्तेमाल के बावजूद इनकी उॅचाई कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सफाई व्यवस्था और कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम की है, जिसमें भाजपा शासित तीनों निगम पूरी तरह से विफल साबित हुई है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर भाजपा नेताओं द्वारा निगमों में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर हुआ है, जिसमें तीनों निगम मे लैंडफिल पर ट्रॉमल मशीनों द्वारा कूड़ा हटाने में 200 करोड़ों रुपये से अधिक का घोटाला सामने आया है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि आडिट में यह सामने आया है कि कूड़ा कम करने के लिए प्रयोग वाली ट्रॉमल मशीन का प्रतिमाह किराया 6.30 लाख रुपये निगम द्वारा दिया जाता था जबकि मशीन की कीमत ही कुल 17.70 लाख रुपये है, मतलब 3 महीने के किराए में एक ट्रॉमल मशीन की पूरी कीमत वसूली जा रही है। जबकि भाजपा नेताओं ने कागजों में मशीन की लागत  64.90 लाख दिखाई और 23 मशीने किराए पर ली, जिसके लिए 26 करोड़ का भुगतान किया गया।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते तीनों निगम कम्पनियों को मशीनों की कीमत से कई गुणा राशि देंगे। उन्होंने कहा कि निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार को सभी जानते है कि 15 वर्षो में दिल्ली नगर निगम में भाजपा के शासन ने भ्रष्टाचार के द्वारा निगमों को लूट का अड्डा बना दिया है जिसके कारण निगम कंगाल हो गया है। उन्हांने कहा कि निगम द्वारा नालों, नालियों की गाद निकालने में हुए भ्रष्टाचार के कारण बारिश में सड़कों पर जल भराव है और अनाधिकृत कॉलोनियों व पुनर्वासित कालोनियों में घुटनों-घुटनों पानी भरा हुआ है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि डिस्लिटिंग व गाद उठाने के काम में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार होता है और गाद उठाने वाली एजेंसी गाद निकाल कर बाहर करके उठाती ही नही है और बारिश के साथ फिर गाद नालों में बह जाती है।


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि 15 वर्षों में दिल्ली नगर निगमों को भाजपा नेताओं कंगाल बना दिया है जिसके कारण निगम सफाई कर्मियों सहित हजारों कर्मचारियों को वेतन तक नही दिया जा रहा है।  DDS