भारतीय मजदूर कांग्रेस महासंघ का वार्षिक सम्मेलन

भारतीय मजदूर कांग्रेस महासंघ का वार्षिक सम्मेलन

भारतीय राष्ट्रीय मज़दूर कॉंग्रेस ( महासंघ ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जयसवाल के नेतृत्व मे दिल्ली मे इंटक महासंघ के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में भाग लेने के लिये देश के तमाम राज्यो के कार्यकर्ता और राज्यो के अध्यक्षों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में हज़ारो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया जिसमे मजदूरों से जुड़ी हुई समस्याओं पर चर्चा हुआ।

आने वाले समय में देश के मजदूरों के अधिकार के लिए और उनकी समस्या को दूर करने को लेकर चर्चा हुई... इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल ने कहा कि देश में सभी तरीको से मज़दूरो का शोषण होता आ रहा है, मजदूरो के अधिकार और हक़ को मारा जा रहा है।

सभी मजदूरो को एक साथ आना होगा, उन्होंने आगे कहा कि देश में महँगाई और बेरोज़गारी अपने चर्म सीमा पर है भाजपा सरकार में ये और ज़्यादा बढ़ा है. स्वामीनाथ जायसवाल ने मनरेगा को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहाँ आज मनरेगा के मज़दूरो को उनका पैसा समय पर नहीं मिलता उनके साथ भी शोषण होता है।

कार्यक्रम में तमिल नाडु की पूर्व डीजीपी करुणासागर ने इस कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रुप मे भाग लिया और संबोधित किया ।