22 दिसम्बर को हिन्दू सेना अमित कुमार "भीमा" ने नेतृत्व दिल्ली मे जलाएगी लाखों दीपक

22 दिसम्बर को हिन्दू सेना अमित कुमार "भीमा" ने नेतृत्व दिल्ली मे जलाएगी लाखों दीपक

अयोध्या का भव्य रामलाल का मंदिर बनकर तैयार है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हर राम भक्त हो इस दिन का बेसब्री से इंतजार था। रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के पहले विधिवत पूजा अर्चना करने की तैयारी की जा रही है।

इस क्रम मे हिन्दू सेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार (भीमा) ने कहा कि भगवान राम के आशीर्वाद से ही प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। इस दौरान दिल्ली के तमाम मंदिरों और यज्ञशालाओं का पूजन होगा। दिल्ली के हजारों कार्यकर्ता मंदिर और यज्ञशाला मे पूजन और हवन का कार्य शुरू करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम भारत के तीर्थस्थलों के विकास पर विशेष भरोसा रखते हैं। पीएम ने केदारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिरों के परिसरों को भी भव्य आकार रूप दिया है।

अमित कुमार (भीमा) ने आगे कहा कि दिल्ली से जो भी भक्त अयोध्या जाएंगे हम उनकी पूरी मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त ओ भी रामभक्त अयोध्या नहीं जा पा रहें हैं हिन्दू सेना के लोग दिल्ली मे ही विभिन्न मंदिरों मे पूजा आयोजित कर उनकी मदद करेंगे। हमारे कार्यकर्ता दिल्ली मे लाखों की संख्या मे दीपक जलाएंगे।

22 जनवरी का दिन भारत के इतिहास मे स्वर्णिम दिन होगा, यह दिन दीवाली से भी जादा जगमग होगा। अमित कुमार (भीमा) अंत मे कहा कि जो भी रामभक्त 22 जनवरी की पूजा में किसी भी तरह का सहयोग चाहते वो हमसे सम्पर्क कर सकते हैं।