राष्ट्रपति ने राम नवमी की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति ने राम नवमी की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति  राम नाथ कोविंद ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है: -

रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

राम नवमी भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का एक शुभ अवसर है। उनका जीवन हमें सदाचार, सहिष्णुता, दया और बंधुत्व के उदात्त मूल्यों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित करता है। कर्तव्यों का पालन करते हुए, हमारे जीवन का मार्गदर्शन इन शाश्वत मूल्यों द्वारा होना चाहिए।

                                

आइए, हम भगवान राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए खुद को समर्पित करें और एक गौरवशाली राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें।“

 

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक करें