कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस में 1184 वार्ड में से 501 में जीत हासिल, भाजपा ने 433 वार्ड

कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस में 1184 वार्ड में से 501 में जीत हासिल, भाजपा ने 433 वार्ड

कर्नाटक के शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य के 20 जिलों के 58 शहरी निकायों में गत सोमवार को हुए चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित किए गए। 


कर्नाटक के राज्य चुनाव आयोग के अनुसार शहरी निकायों के 1184 वार्डों के लिए चुनाव हुए थे। इनमें से 501 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं भाजपा ने 433 वार्ड में जीत पाई है। जेडीएस को 45 सीटों पर जीत मिली है। शेष 205 सीटों पर निर्दलीयों व छोटे दलों के प्रत्याशियों ने जीत पाई है। 


ये चुनाव नतीजे कर्नाटक के 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक चेतावनी की घंटी के रूप में देखे जा रहे हैं। ये मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए एक व्यक्तिगत झटके के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस सीएम बोम्मई के गृह क्षेत्र शिगगांव की बांकापुर नगर निगम परिषद और गुट्टल नगर पंचायत में भी जीतने में कामयाब रही। 

राज्य के दो दर्जन से अधिक शहरी निकायों पर कांग्रेस के  नियंत्रण करने की उम्मीद है। कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि ये परिणाम भाजपा के निराशाजनक शासन का प्रतिबिंब हैं।  TNI