कांग्रेस ने सौपी करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान तो यशपाल आर्य होंगे नेता प्रतिपक्ष

कांग्रेस ने सौपी करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस की कमान तो यशपाल आर्य होंगे नेता प्रतिपक्ष

विधानसभा चुनाव में मिली करारी पराजय के बाद कांग्रेस ने उत्तराखंड में परिवर्तन के संकेत दे दिए थे इस क्रम में कांग्रेस ने उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से इस्तीफा ले लिया था तब से यह पद रिक्त था। कांंग्रेस अध्यक्ष सोनिया

गांधी ने करण माहरा को उत्तराखंड कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया इसके साथ ही बाजपुर से कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।

करण माहरा पिछली विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं, करण माहरा रिश्ते में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साले हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान ने भुवन चंद कापड़ी को विधानसभा में कांंग्रेस का उपनेता बनाया है।

यशपाल आर्य पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं जो चुनाव से पूर्व भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुए थे।  DDS