ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की हालत नाजुक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की हालत नाजुक

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल सुपरविजन में रखा है। महारानी के हेल्थ को लेकर बकिंघम पैलेस की ओर से बयान भी जारी किया गया है। महारानी 96 साल की हैं। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं।

डॉक्टर 'महामहिम के स्वास्थ्य के लिए चिंतित' हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने भी इस खबर पर चिंता जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- बकिंघम पैलेस की खबर से पूरा देश चिंतित होगा। मेरे विचार और हमारे यूनाइटेड किंगडम के लोगों के विचार इस समय महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।

महारानी एलिजाबेथ की सेहत को लेकर डॉक्टर चिंतित हैं। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आज सुबह आगे के मूल्यांकन के बाद महारानी एलिजाबेथ के डॉक्टर उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी है। वह फिलहाल बाल्मोरल में रहती है।

बताया जा रहा है कि महारानी ने अपनी प्रिवी काउंसिल की बैठक रद्द कर दी है। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को ही औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर पहुंची थी। यहां के बाल्मोरल कैसल में महारानी का आवास है।

बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि महारानी बाल्मोरल में हैं। उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम महारानी के पास जाने के लिए रवाना हो गए हैं। महारानी की उम्र 96 वर्ष बताई जा रही है।

इस बीच पीएम ट्रस ने कहा कि बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित है। इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।