ओलम्पियन वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देगी उत्तराखंड सरकार

ओलम्पियन वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देगी उत्तराखंड सरकार

टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, टीम को कोई मेडल नहीं मिल सका, लेकिन सभी खिलाड़ी शानदार तरीके से खेले और पहली बार टीम को ओलंपिक के सेमीफाइनल तक पहुंचाया। तो वहीं, अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसी के साथ वंदना को तीलू रौतेली पुरस्कार-2020-21 से सम्मानित भी किया जाएगा।

वंदना कटारिया के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्क़ृष्ट कार्य करने वाली 21 अन्य महिलाओं को भी वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। धामी ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिपिंक खेलों में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। कहा कि शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना का शानदार योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप में हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन की व्यवस्था होगी। TNI