दिल्ली के राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक होंगे "आप" उम्मीदवार, संजय सिंह ने दी आदेश गुप्ता को चुनौती

दिल्ली के राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक होंगे "आप" उम्मीदवार, संजय सिंह ने दी आदेश गुप्ता को चुनौती

दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा सीट पर प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आप ने दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। 'आप' नेता संजय सिंह ने यह घोषणा की।

'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता कोच चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता अब दुर्गेश पाठक का सामना करें।

राजिंदर नगर से विधायक रहे राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। इस कारण यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने राजेंद्र नगर में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी का एलान कर दिया है. जिसमें उन्होंने दुर्गेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है.

आप ने प्रेस कांफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी. आम आदमी पार्टी नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि मै दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता  को यह बताना चाहता हुं कि आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

इसके साथ ही संजय सिंह ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता को भी चुनौती दी है कि दुर्गेश पाठक के खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं. उन्होंने कहा, "मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि दिल्ली नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक राजिंदर नगर में हैं, आइए उनका सामना कीजिए, दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर से उम्मीदवार रहेंगे.